24 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

5.65 लाख के गांजे के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तारमुखबिर की सटीक सूचना पर बस स्टैंड के पास दबिश

जबलपुर। जबलपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दीनदयाल बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 11 किलो 301 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत करीब 5 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।
क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि 3 जुलाई 2026 की रात क्राइम ब्रांच को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, सिहोरा का रहने वाला एक युवक लाल शर्ट और नीली जींस पहने हुए दीनदयाल बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे खड़ा है। उसके पास काले और फिरोजी रंग के बैग हैं, जिनमें भारी मात्रा में अवैध गांजा रखा हुआ है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के प्रावधानों के तहत तत्काल कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी, जहां हुलिए से मैच करता हुआ एक संदिग्ध युवक तीन बैग (दो बड़े और एक पिट्ठू बैग) के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।

बैग खोलते ही मिले गांजे के 11 पैकेट

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बर्मन (उम्र 22 वर्ष), निवासी कंकाली मोहल्ला, वार्ड नंबर 3, सिहोरा बताया। पुलिस ने जब कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसके बैगों की तलाशी ली, तो उसमें से गांजे के कुल 11 पैकेट बरामद हुए। वजन करने पर कुल 11 किलो 301 ग्राम अवैध गांजा पाया गया, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

सिवनी से सिहोरा जा रही थी खेप, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

पकड़े गए आरोपी प्रिंस बर्मन ने पुलिस पूछताछ में एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। उसने बताया कि कंकाली मोहल्ला (सिहोरा) निवासी जय सेलर ने उसे यह गांजा सिवनी में लाकर दिया था। जय सेलर ने उसे निर्देश दिया था कि वह इस खेप को सिहोरा के कटरा मोहल्ला निवासी मुकेश साहू को सौंप दे।

पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस बर्मन को गिरफ्तार करने के साथ ही इस तस्करी नेटवर्क में शामिल जय सेलर और मुकेश साहू को भी सह-आरोपी बनाया है। माढ़ोताल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading