September 17, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

निगमायुक्त ने की अमृत 2.0 एवं वर्षा कालीन ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा


शहर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने और सीवर नेटवर्क के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश*जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में मुस्तैद रहेगा निगम अमला – निगमायुक्त
जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा आज नगर निगम मुख्यालय में अमृत योजना एवं वर्षा ऋतु के मद्देनजर शहर की जल निकासी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में शहर की बुनियादी अधोसंरचना को सुदृढ़ करना और नागरिकों को जलभराव व दूषित पेयजल जैसी समस्याओं से शत-प्रतिशत राहत दिलाना रहा। समीक्षा के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने निर्देश दिए कि अमृत योजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में डाली जा रही सीवर लाइन नेटवर्क और नई पेयजल पाइप लाइनों के कार्य में गति लाई जाए। उन्होंने ठेकेदार एजेंसियों और तकनीकी अधिकारियों को कहा कि सड़कों की खुदाई के बाद उनका रिस्टोरेशन तत्काल गुणवत्ता के साथ किया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
*जलभराव रोकने हेतु जोनवार माइक्रो-प्लानिंग*
संभावित भारी वर्षा के दृष्टिगत निगमायुक्त श्री अहिरवार ने निगम के अंतर्गत आने वाले बड़े नालों की सफाई व्यवस्था की प्रगति जांची। उन्होंने सभी 16 जोनों के सहायक अधिकारियों और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि निचले और संवेदनशील क्षेत्रों में जल-निकासी हेतु तत्काल डीजल पंपों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो। समीक्षा बैठक में संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading