July 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री बोले- विपक्ष सदन में सड़क छाप राजनीति कर रहा

नई दिल्ली, राज्यसभा में शुक्रवार लगातार जबरदस्त नारेबाजी होती रही। विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर सभापति के आसन के समीप आ गए और नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे। सभापति ने विपक्ष की यह मांग अस्वीकार कर दी, जिसके बाद सदन में नारेबाजी और हंगामा और तेज हो गया। बढ़ते हंगामे के बीच सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार 3 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।इससे पहले राज्यसभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोगों ने नोटिस दिया है। सभापति ने पूछा कि उस नोटिस में क्या है? खड़गे ने कहा कि विपक्ष के सांसद नियम 267 के तहत दिए गए नोटिस के तहत चर्चा चाहते हैं।

दरअसल कई विपक्षी सांसद कई दिनों से प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस बल के इस्तेमाल पर इस नियम के तहत चर्चा करने की मांग कर रहे थे। सभापति ने नियम 267 को अस्वीकार कर दिया।उन्होंने कहा कि यह बात कई बार कही जा चुकी है। सभापति के मुताबिक पूर्व में भी नियम 267 के तहत चर्चा को अनुमति नहीं दी गई थी। इस पर विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इस हंगामे के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष सदन में सड़क छाप राजनीति कर रहा है।उन्होंने कहा, “मैं केंद्रीय मंत्री के रूप में सदन में उपस्थित हूं, लेकिन जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है। सदन में सड़क छाप राजनीति की जा रही है। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सदन की गरिमा को तार-तार किया जा रहा है। विपक्ष केवल अराजकता फैलाना और हंगामा करना चाहता है। देश इन्हें देख रहा है और जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।”

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन, बोले- ‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’

Newsdesk

अमीरा प्योर फूड्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, विदेशी बैंक खातों में 94.76 करोड़ जब्त

Newsdesk

बॉम्बे हाई कोर्ट कैंटीन को एफडीए का नोटिस, एफएसएसएआई लाइसेंस न होने पर तत्काल बंद करने और कार्रवाई की चेतावनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading