August 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नूतनकला निकेतन में स्व. मोहम्मद रफी को सारेगमप संगीतमयी श्रद्धाजंलि


हिन्दी सिनेमा के स्वर्णिम युग के अमर कलाकारों को किया नमन*बालाघाट. जिले की सांस्कृतिक संस्था नूतनकला निकेतन सभागार में ३१ जुलाई शुक्रवार की रात स्वर सम्राट मोहम्मद रफी साहब की ४६ वीं पुण्यतिथि पर गीतों की महफिल सजाई गई। मोहम्मद रफी को सारेगमप संगीतमयी श्रद्धाजंलि दी गई। वहीं हिन्दी सिनेमा के स्वर्णिम युग के दिवंगत अमर कलाकारों को भी नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक ललीत शाक्यवार, डीआईजी विनीत जैन, नूतनकला निकेतन के संरक्षक किरण भाई त्रिवेदी, नूतनकला निकेतन के अध्यक्ष रूप बनवाले द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियों ने स्व. मोहम्मद रफी के छायाचित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
इस दौरान शहर के जाने माने वरिष्ठ आक्रेस्टा के कलाकारों द्वारा पुराने हिन्दी फिल्मों के रफी साहब द्वारा गाये गीतों सहित अन्य दिवंगत गीतकारों के गीतों की एक से बढक़र एक सुमधुर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में शहर के गायक कलाकार व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का तैयार किया गया रोडमैप

Newsdesk

लापरवाही  जैतहरी महाविद्यालय परीक्षा कराना ही भूल गया, बिना परीक्षा दिए लौटे बीएससी 4th ईयर के विद्यार्थी

Newsdesk

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव आज अनूपपुर व अमरकंटक में विभिन्न कार्य.में करेंगे शिरकत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading