August 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर के अमित कुमार को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित



जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के रांझी स्थित बापू नगर निवासी 38 वर्षीय अमित कुमार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन से विशेष सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की अटल पेंशन योजना में वर्षों से नियमित प्रीमियम जमा करने और अनुशासित निवेश के लिए उनका चयन देशभर के 10 लाभार्थियों में किया गया है। 15 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर अमित राष्ट्रपति के साथ आयोजित भोज में भी शामिल होंगे।

अमित कुमार ने वर्ष 2018 में अटल पेंशन योजना से जुड़कर हर महीने बिना किसी चूक के 130 रुपये का प्रीमियम जमा किया है। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उन्हें प्रतिमाह 3,000 रुपये पेंशन मिलेगी।

शुक्रवार को अमित को राष्ट्रपति भवन से भेजा गया आधिकारिक आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ। खमरिया डाकघर के अधिकारियों ने पहले उनका पता सत्यापित किया और इसके बाद डाक अधीक्षक एवं पोस्टमैन स्वयं उनके घर पहुंचकर निमंत्रण सौंपा। आमंत्रण के साथ दिल्ली आने-जाने की हवाई यात्रा, राष्ट्रपति भवन में प्रवेश पास, एक दिन के ठहरने की व्यवस्था तथा स्मृति उपहार भी उपलब्ध कराया गया है।

अमित कुमार ने कहा कि चयन की सूचना मिलने पर उन्हें पहले विश्वास ही नहीं हुआ। राष्ट्रपति भवन का निमंत्रण हाथ में आने के बाद भी यह किसी सपने के सच होने जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों के बीच उनका चयन होना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस सम्मान के लिए भारत सरकार और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने की खबर के बाद अमित के परिवार, रिश्तेदारों और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जबलपुर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।

अन्य ख़बरें

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का तैयार किया गया रोडमैप

Newsdesk

लापरवाही  जैतहरी महाविद्यालय परीक्षा कराना ही भूल गया, बिना परीक्षा दिए लौटे बीएससी 4th ईयर के विद्यार्थी

Newsdesk

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव आज अनूपपुर व अमरकंटक में विभिन्न कार्य.में करेंगे शिरकत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading