August 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अब ‘मानस चौक’ से दिखेगा लमती का मुखड़ा, महापौर ने किया भव्य लोकार्पण


नामकरण के साथ क्षेत्र विकास को लेकर श्री खेरमाई जनकल्याण विकास समिति ने भी जताया संकल्प
जबलपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 72 एवं 73 में विस्तारित मानस विहार कॉलोनी का प्रमुख चौराहा अब वैधानिक रूप से ‘मानस चौक’ के नाम से जाना जाएगा। चौक के नामकरण का भव्य लोकार्पण रविवार को महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने किया।
इलाके के विकास के लिए रहवासियों द्वारा गठित श्री खेरमाई जनकल्याण विकास समिति के प्रयासों से नामकरण को मंजूरी मिली। समिति अध्यक्ष एसएस पांडे ने बताया कि मानस विहार दो वार्डों के साथ बरगी और पनागर विधानसभा क्षेत्रों से भी जुड़ा है। करीब 11 वर्ष पूर्व यह क्षेत्र नगर निगम सीमा में शामिल हुआ था।
रहवासियों की मांग पर महापौर ने ‘मानस चौक’ नामकरण की अनुशंसा की। मेयर-इन-काउंसिल से मंजूरी के बाद निगम अध्यक्ष निकुंज बिज ने भी इसकी स्वीकृति प्रदान की।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने कहा कि ‘मानस’ हमारी आस्था, संस्कार, मर्यादा और जीवन-मूल्यों का प्रतीक है। रामचरितमानस की विरासत समाज को संस्कार और समरसता का संदेश देती है।
समिति सचिव कार्तिक अग्निहोत्री ने कहा कि चौक का नाम ‘मानस’ रखने का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष निकुंज बिज, एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, पार्षद अर्चना सिसोदिया और पार्षद सत्येंद्र चौबे ‘गुड्डा’ सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे। पार्षदों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य में भी विकास कार्य जारी रखने का भरोसा दिया। समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज में लापरवाही का आरोप: ग्लेक्सी हॉस्पिटल की जांच के निर्देश, कलेक्टर के सामने पहुंचा मरीज का परिवार

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ का निरीक्षण

Newsdesk

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: 5 दलों ने मैदान में उतरकर जानी समस्याएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading