25.2 C
Jabalpur
August 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिजली बिल बकायेदारों पर शिकंजा, दो औद्योगिक परिसरों से ट्रांसफार्मर जब्त



जबलपुर। उमरिया डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने शनिवार को सख्त कार्रवाई की। मानेगांव वितरण केंद्र की टीम ने अभियान चलाकर दो बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं के परिसरों में लगे भारी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
अभियान के दौरान नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 30 से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी मौके पर काट दिए गए। विभाग की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में सघन जांच करते हुए बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए कार्रवाई की।
सहायक अभियंता श्रद्धा सोनी के नेतृत्व में मुकेश विश्वकर्मा, नीरज तिवारी और प्रवीण पटेल सहित विभागीय अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की और नियमानुसार विद्युत कनेक्शन काटने के साथ ट्रांसफार्मर जब्त किए।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार राजस्व वसूली सुनिश्चित करने और विद्युत व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।
कार्रवाई के बाद उमरिया डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के बीच चर्चा तेज हो गई है। विभाग की सख्ती को देखते हुए अन्य बकायेदारों द्वारा भी जल्द भुगतान किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य ख़बरें

विस्थापितों के लिए निगम प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था

Newsdesk

बरगी बांध में 86.29 प्रतिशत जलभराव, 13 गेट 2.15 मीटर तक खुले; 4196 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा

Newsdesk

पुराने मित्र 30 साल बाद मिले और मनाया प्रभात वर्मा का अमृत महोत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading