25.2 C
Jabalpur
August 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए नगर निगम ने तेज किया काम

जबलपुर। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़कों के सुधार और मरम्मत के लिए नगर निगम प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और रिहायशी क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्य कराया जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार बारिश के दौरान हर वर्ष सड़कों को नुकसान पहुंचता है। मौसम खुलने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण का कार्य समानांतर रूप से शुरू कर दिया जाता है। इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।
गौरीघाट तीर्थ मार्ग सहित प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की सड़कों के सुधार का काम जारी है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों तथा मां नर्मदा के प्रमुख तट गौरीघाट और तिलवारा घाट तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इन मार्गों का बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से उपयोग करते हैं।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने तकनीकी अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए।
नगर निगम सीमा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तैयार करने के निर्देश सभी संभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। सूची के आधार पर प्राथमिकता तय कर मरम्मत, सुधार अथवा पुनर्निर्माण के कार्य जल्द पूरे कराने की तैयारी है। निगम प्रशासन का कहना है कि मौसम अनुकूल होते ही सड़क सुधार कार्यों में और तेजी लाई जाएगी।

अन्य ख़बरें

बिजली बिल बकायेदारों पर शिकंजा, दो औद्योगिक परिसरों से ट्रांसफार्मर जब्त

Newsdesk

विस्थापितों के लिए निगम प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था

Newsdesk

बरगी बांध में 86.29 प्रतिशत जलभराव, 13 गेट 2.15 मीटर तक खुले; 4196 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading