24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन



जबलपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ द्वारा शनिवार को रेल सौरभ अधिकारी क्लब, जबलपुर में विभिन्न खेलकूद गतिविधियों एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 7:00 बजे हुआ। इस अवसर पर खिलाडिय़ों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कैप वितरित किए गए। इसके पश्चात महाप्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर वॉकाथॉन का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल, टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रमुख रहे। इन प्रतियोगिताओं में पश्चिम मध्य रेल के खिलाडिय़ों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान रेल खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सभी खिलाडिय़ों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को निरंतर अभ्यास करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया तथा पश्चिम मध्य रेल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

महाप्रबंधक ने खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के संकल्प को दोहराते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खिलाडिय़ों को अपने दैनिक जीवन में खेलों को शामिल करने तथा प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए समर्पित करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयकर विभाग, भारतीय सेना एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी सहभागिता की। खेल प्रतियोगिताओं के पश्चात पश्चिम मध्य रेल संस्कृति अकादमी द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ, सक्रिय एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मनोज गुरुमुखी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार मण्डल, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम.एस. हाशमी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण/आरएसपी) आलोक कुमार मिश्रा एवं सचिव महाप्रबंधक जे.पी. सिंह सहित मुख्यालय के अन्य विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष तथा भारतीय सेना के मेजर के बी थापा भी उपस्थित रहे।

उक्त समस्त खेलकूद गतिविधियों का आयोजन मनोज गुरुमुखी अध्यक्ष, पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ एवं ज्ञान प्रकाश शिव नारायण, महासचिव, पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ के मार्गदर्शन में किया गया। इसके अलावा मुख्यालय एवं मंडलों के मुख्य एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में रेलकर्मियों एवं खिलाडिय़ों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं तथा परिवार के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल गतिविधियों का आनंद लिया और खेलों के प्रति अपनी जागरूकता एवं रुचि प्रदर्शित की।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

मंत्री की बैठक के फैसले हवा में, पाटन मार्ग पर बढ़ता यातायात बना मुसीबत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading