24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय  

मुंबई, अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछली पब्लिक अपीयरेंस के बाद ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, जिसके बाद अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय अब उनके सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले कितने बेतुके होते हैं।अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कटरीना कैफ की वो तस्वीर पोस्ट की, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्रीन शिवालिका ओबेयरॉय ने लिखा, “क्या हो गया है मतलब?!?! ये मातृत्व है!”

उन्होंने लिखा, “नॉर्मल पोस्टपार्टम रिकवरी ऐसी ही दिखती है,अच्छी, बुरी, सूजन, थकान और बीच की हर चीज। “मातृत्व के ऐसे रूप का महिमामंडन करना बंद करें जो मौजूद ही नहीं है। पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई पोस्ट देखने के बाद सोच रही हूं कि ये सोच कितनी बेतुकी है।”शिवालिका ओबेरॉय ने हाल ही में अपने बच्चे का स्वागत किया है, ऐसे में प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों को वे अच्छे से समझती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी अभिनेत्री को प्रेग्नेंसी के बाद उसके बदलते लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले पत्रलेखा समेत कई अभिनेत्री इस तरह की ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं।

दरअसल, अभिनेत्री कटरीना कैफ नवंबर 2025 में बेटे विहान के जन्म के बाद कैटरीना कैफ काफी समय तक लाइमलाइट से दूर थीं। वह 26 अगस्त 2026 को मुंबई में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची थीं, जहां पैप्स ने उन्हें कवर किया था। अभिनेत्री के बढ़े हुए वजन (प्रेग्नेंसी के बाद के बदलाव) को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading