September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

क्रेन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला उछलकर दूर जा गिरी, हालत गंभीर

पुलिस ने क्रेन जब्त कर चालक को गिरफ्तारजबलपुर। शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम झगरा में मंगलवार सुबह रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी क्रेन ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंजू बाइक से छिटककर सड़क से दूर जा गिरीं। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके पति आकाश और दोनों बच्चे हादसे में सुरक्षित हैं।

रक्षाबंधन पर मायके आई थीं मंजू

बेलखाड़ू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा के मुताबिक करारी मनकवारा निवासी मंजू रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके आई थीं। सोमवार शाम उनके पति आकाश उन्हें लेने पहुंचे थे। मंगलवार सुबह आकाश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर झगरा स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान झगरा के पास सामने से आ रही रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी क्रेन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दूर जा गिरी महिला

क्रेन की टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों लोग सड़क किनारे जा गिरे। मंजू टक्कर के कारण उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलने पर बेलखाड़ू चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।

क्रेन जब्त, चालक गिरफ्तार

डीएसपी बीएस गठोरिया ने बताया कि हादसे में आकाश और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं, जबकि मंजू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल क्रेन क्रमांक HR 07 AF 3235 को जब्त कर लिया है। पुलिस ने क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

गांवों को विवाद विहीन बनाने की ओर एक सार्थक पहल

Newsdesk

भेड़ाघाट में हेलीपैड बनने का रास्ता साफ

Newsdesk

बरगी बांध का जलस्तर 421.65 मीटर पर, 91.57% भरा जलाशय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading