*
जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय और सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों को बड़ी राहत मिली। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेई, सौरभ मिश्रा एवं प्रभारी जनसुनवाई वेद प्रकाश चैधरी ने नागरिकों की समस्याओं को सुना, और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनका तुरंत समाधान भी कराया। अधिकारियों के इस त्वरित कार्यवाही से काम कराने आए नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।
*संभागीय कार्यालयों में भी प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही समाधान*
मुख्यालय के साथ-साथ नगर निगम के सभी संभागीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का भी आयोजन किया गया। संभाग स्तर पर नागरिकों द्वारा कुल 30 आवेदन प्रस्तुत किए गए। संभागीय अधिकारियों ने सभी 30 आवेदनों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेई, सौरभ मिश्रा, प्रभारी जनसुनवाई वेद प्रकाश चैधरी, श्रीमती कामिनी, गुलाब इमवाती, सुनील दुबे, विष्णु, देवेंद्र पटेल, असद, सतीश मिश्रा व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


