September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कार बाजार, मैरिज गार्डन और कैफे का औचक निरीक्षण करेगा ननि अमला

दो दिन बाद फिर से होगी  समीक्षा, राजस्व टीम को पूरी निष्ठा के साथ मैदान में उतरने के आदेश
जबलपुर।  नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त ने राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने के संबंध में आज एक बैठक आयोजित की। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने राजस्व संग्रह को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन टैक्स वसूली करना टैक्स कलेक्टर की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों का एक-एक वेतन वृद्धि (Increment) रोकने के साथ ही उनका स्थानांतरण करने के आदेश दिए हैं।
निगमायुक्त द्वारा 100% प्रतिशत वसूली के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक निरीक्षकों और कर संग्राहकों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा है कि अभियान को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए शहर में संचालित कार बाजारों, मैरिज गार्डन, गाड़ी धुलाई सेंटरों, कैफेटेरिया और सड़क किनारे की व्यावसायिक दुकानों का गहन निरीक्षण किया जाएगा। बिना अनुमति या बिना लाइसेंस के चल रहे प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की इस पहल से न केवल अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी, बल्कि शहर के राजस्व में भी वृद्धि होगी जिसका सीधा लाभ जनता को बेहतर नागरिक सुविधाओं के रूप में मिलेगा। राजस्व एवं बाजार विभाग के सभी अधिकारियों को मैदान में उतरकर वसूली कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। इस पूरे अभियान की प्रगति का आकलन करने के लिए दो दिन बाद पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

गांवों को विवाद विहीन बनाने की ओर एक सार्थक पहल

Newsdesk

भेड़ाघाट में हेलीपैड बनने का रास्ता साफ

Newsdesk

बरगी बांध का जलस्तर 421.65 मीटर पर, 91.57% भरा जलाशय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading