24.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चांगोटोला पुलिस ने गांजा की खेती करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


परसवाडा़
नशे की जड़ तक पहुंच रही बालाघाट पुलिस, ओडिशा में दबिश देकर गांजा की खेती करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
12 किलोग्राम गांजा एवं 02 मोबाइल फोन सहित कुल 06 लाख 17 हजार रुपये का मशरूका जब्त
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत बालाघाट पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना चांगोटोला में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 76/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जयकुमार नायक, दुलामनी गुआल एवं महेन्द्र मलिक को पुलिस रिमांड पर लेकर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के संबंध में सघन पूछताछ की गई।
रिमांड के दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ में ओडिशा में गांजा सप्लायरों एवं गांजा की खेती करने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुराग प्राप्त होने पर बालाघाट पुलिस द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन कर ओडिशा राज्य रवाना किया गया।
ओडिशा में दबिश देकर गांजा तस्कर गिरफ्तार
बालाघाट पुलिस की विशेष टीमों द्वारा ओडिशा से आरोपी महेन्द्र मलिक की निशानदेही पर ग्राम सिगाड़ी, जिला बौध, उड़ीसा में गांजा की खेती करने वाले दो अन्य आरोपियों सुरेश वारिक एवं सदुमचरण उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 12 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कीमत लगभग 06 लाख रुपये, एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए। कुल मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 06 लाख 17 हजार रुपये है।
पंजीबद्ध अपराध: अपराध क्रमांक 76/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार आरोपियों के नाम/पता
सुरेश वारिक, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम पुरैना, जिला बरगढ़, उड़ीसा।
सदुमचरण उर्फ राजू महानंदा, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम समरपली, जिला बरगढ़, उड़ीसा।
जब्त माल
अवैध मादक पदार्थ गांजा – 12 किलोग्राम, कीमत 06 लाख रुपये।
02 मोबाइल फोन 17 हजार रुपये।
अग्रिम विवेचना एवं पुलिस रिमांड
आरोपी सुरेश वारिक व सदुमचरण उर्फ राजू महानंदा को ओडिशा से गिरफ्तार कर बालाघाट लाया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आरोपी सदुमचरण उर्फ राजू महानंदा को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी से प्रकरण में मादक पदार्थ गांजा के सप्लाई एवं वितरण नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गांजा किसके माध्यम से सप्लाई किया जाता था तथा किन-किन व्यक्तियों को इसकी आपूर्ति की जानी थी, इस संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
भाषा और व्याकरण सुधार दें
प्रेस नोट को संक्षिप्त करें
खबर की लीड और प्रभावी बनाएं

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading