25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिग्विजय दिवस : स्वामी विवेकानंद के शब्द आज भी दुनिया में गूंजते हैं, पीएम मोदी समेत मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

नई दिल्ली,  स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने उन्हें नमन किया है। यह दिन हर वर्ष ‘दिग्विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “11 सितंबर 1893, शिकागो। स्वामी विवेकानंद के मनमोहक भाषण ने भारत की सभ्यतागत संस्कृति की झलक पेश की। उनके प्रेरणादायक शब्द आज भी पूरी दुनिया में गूंजते हैं।”

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “शिकागो में स्वामी विवेकानंद द्वारा किया गया ऐतिहासिक भाषण दुनिया को भारत की संस्कृति का दर्शन कराता है।  ‘दिग्विजय दिवस’ के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को कोटि-कोटि नमन।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का ओजस्वी उद्बोधन भारत की प्राचीन ज्ञान-परंपरा, आध्यात्मिक दृष्टि और मानवीय मूल्यों की विराट अभिव्यक्ति थी, जिसने विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया। उनके द्वारा प्रस्तुत सनातन संस्कृति की मानवतावादी दृष्टि युगों-युगों तक विश्व का मार्गदर्शन करती रहेगी।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “पूज्य स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर उन्हें कोटिशः नमन! 1893 में विश्व धर्म संसद में उनके द्वारा कहे गए शब्द “मेरे अमेरिकी भाइयो और बहनो” ने न केवल भारत के सार्वभौमिक सहिष्णुता के संदेश को विश्व पटल पर स्थापित किया,

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “दिग्विजय दिवस! सन् 1893 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की धर्म संसद में अपने ओजस्वी विचारों से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का गौरव पूरे विश्व के सामने स्थापित किया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत की आध्यात्मिक चेतना के विश्वदूत, युगद्रष्टा एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के 133वें दिग्विजय दिवस पर शत्-शत् नमन। वर्ष 1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में आपके ओजस्वी संबोधन ने विश्व को भारत की सनातन संस्कृति की उदारता, सहिष्णुता और मानव कल्याण की महान परंपरा से परिचित कराया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, “विश्व के आध्यात्मिक पटल पर भारत की सनातन चेतना का तेजस्वी उद्घोष करने वाले युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन को नमन। स्वामी विवेकानंद जी को कोटि-कोटि नमन।”

गुजरात के उप मुख्यंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट किया, “11 सितंबर 1893 के दिन स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो मे सनातन धर्म व संस्कृति की पताका विश्व पटल पर फहराने के पावन दिन “दिग्विजय दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading