23.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आयकर कार्यालय, जबलपुर में ‘मंथन’ कॉन्फ्रेंस हॉल एवं ‘समन्वय’ आयकर हॉल का लोकार्पण



जबलपुर। आयकर कार्यालय में आज केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, नई दिल्ली के माननीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल के कर-कमलों से नवनिर्मित ‘मंथन’ कॉन्फ्रेंस हॉल एवं ‘समन्वय’ आयकर हॉल का अनावरण एवं लोकार्पण गरिमापूर्ण समारोह में किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शुचि अग्रवाल, श्रीमती सविता बुंदस, मुख्य आयकर आयुक्त, जबलपुर तथा श्री धनंजय वंजारी, आयकर आयुक्त (अपील), जबलपुर की विशिष्ट उपस्थिति रही।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष, सीबीडीटी श्री रवि अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं तेजी से बदल रही तकनीक के इस दौर में आयकर विभाग करदाताओं को श्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए संकल्पित है और अत्याधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं से परिपूर्ण ‘मंथन’  कॉन्फ्रेंस हॉल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच सार्थक संवाद, विचारों के आदान-प्रदान तथा प्रभावी निर्णय-निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा। इसी प्रकार ‘समन्वय’ आयकर हॉल विभाग, कर सलाहकारों एवं करदाताओं के मध्य प्रभावी सहयोग, सहभागिता एवं सामूहिक कार्य-संस्कृति का प्रतीक  होगा।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सविता बुंदस, मुख्य आयकर आयुक्त, जबलपुर द्वारा माननीय रवि अग्रवाल का स्वागत करते हुए पिछले 1 वर्ष के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार एवं सुधार हेतु किए गए प्रयासों एवं कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित एक पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन भी श्री राहुल पढ़ा, संयुक्त आयकर आयुक्त द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार शुक्ल, आयकर अधिकारी एवं आभार प्रदर्शन स्टेनी जेवियर, आयकर अधिकारी (मुख्या•/ प्रशा•) द्वारा किया गया।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading