बुलेट मोटरसाइकिलों में अनधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले एवं तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले बुलेट चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई
बालाघाट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सड़क पर सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से वाहनों में अनधिकृत रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं पटाखे जैसी आवाज निकालने, निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज रफ्तार से वाहन चलाने तथा सड़क पर आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 11.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिलों में अनाधिकृत रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं पटाखे जैसी आवाज निकालने तथा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 02 मोटर साईकिल चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
मॉडिफाइड साइलेंसर के माध्यम से तेज एवं पटाखे जैसी आवाज निकालने से आमजन को असुविधा होने के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। वहीं, तेज रफ्तार से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा प्रभावित होती है। ऐसे कृत्यों पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जा रही है।
बालाघाट पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन, तेज रफ्तार वाहन चलाने एवं वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन साइलेंसर लगाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। बालाघाट पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें तथा निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


