24.7 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम में जले 11 हजार दीप, सतरंगी रंगोली से रोशन हुआ परिसर

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को जबलपुर नगर निगम मुख्यालय सहित निगम के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्कृत महाविद्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान निगम परिसर 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आकर्षक सतरंगी रंगोलियों ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के संकल्पों की सफलता के लिए प्रार्थना की। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और समर्पण का संदेश भी दिया गया।
महापौर के निर्देशन में नगर निगम के विद्यालयों और संस्कृत महाविद्यालय में भी दीपोत्सव मनाया गया। नगर निगम स्कूल गोविंदगंज, घमापुर, गौरीघाट, रांझी, तिलवाराघाट तथा संस्कृत महाविद्यालय परिसर दीपों से रोशन हुए। ज्ञान के इन मंदिरों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल अधिकारी एवं फायर अधीक्षक राजेंद्र पटेल, प्रभारी शिक्षा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडेय, प्राचार्य डॉ. नर्मदा प्रसाद शर्मा, डॉ. राकेश जैन, दीप्ति शर्मा, रागिनी शर्मा, कीर्ति परोहा, विजय श्रीवास्तव, संगीता दीक्षित और किरण बट्टी सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग रहा।

अन्य ख़बरें

तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, चालक मौके से फरार

Newsdesk

-डेंसिफिकेशन, सी.एम. हेल्प लाइन व प्रमुख परियोजनाओं की हुई समीक्षा

Newsdesk

अंग्रेजों को पिता-पुत्र की कलम से भी लगता था डर : मुख्यमंत्री

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading