24.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोहलपुर थाने में पुलिस पर एफआईआर करने वकील अड़े, टीआई से नोक-झोंक



जबलपुर। गोहलपुर में शुक्रवार को वाहन हटाने के नाम पर 20 हजार रुपये की कथित मांग को लेकर विवाद गरमा गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनके साथी अधिवक्ता आशीष पटेल की गाड़ी मुख्य मार्ग के बाईपास पर तकनीकी खराबी अथवा डीजल खत्म होने के कारण बंद हो गई थी। मौके पर पहुंचे आरक्षक रंजीत कुमार यादव ने गाड़ी हटाने के नाम पर कथित तौर पर 20 हजार रुपये की मांग की।

अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने 20 हजार रुपये का चालान जमा करने की बात कहते हुए रसीद मांगी, लेकिन रसीद देने से इनकार कर दिया गया। गाड़ी की चाबी लेकर उसे नो-एंट्री क्षेत्र से गोहलपुर थाने के बाहर खड़ा कर दिया। 5 हजार रुपये का चालान काटे जाने और विरोध करने पर कथित अभद्रता व अपशब्द के आरोप लगाए गए। मामले को लेकर अधिवक्ता गोहलपुर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे।

धरने के बीच जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे थे। थाना प्रभारी रितेश पांडे से अधिवक्ताओं की हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई। अधिवक्ताओं कहना था कि जब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

पाटन में अवैध शराब का कारोबार पकड़ा, 33 पेटियों में 1650 पाव जब्त

Newsdesk

हेलमेट-सीट बेल्ट को लेकर चला जागरूकता अभियान, 397 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Newsdesk

गांधी जयंती पर जबलपुर में स्वच्छता महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने लगाया झाड़ू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading