*जनप्रिनिधियों के हस्ते विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को किए स्वीकृति पत्र प्रदान**वारासिवनी*-सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार अंतर्गत नगर के कृषि उपज मंडी में मेगा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कार्यवाही एक ही स्थान पर की गई।शिविर में पात्र नागरिकों का योजनाओं एवं सेवाओं में पंजीयन, आवेदन,आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना,पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के हस्ते प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस दौरान पार्षद मोनू लिंमजे, आशुतोष कोहाड़,धरमु जोशी, रुक्मणी बिसेन,ललिता ठाकरे,दीपा प्रवीण रूसिया,एल्डर मेन सौरभ पटेल,दीप चौहान, मिथलेश बुरर्डे,पूर्व पार्षद विवेक ऐडे,सुनील जयसवाल,शैलेन्द्र सेट्टी,मनोज दाद्रे,विनोद मिश्रा,देवी लिल्हारे,संतोष ठकरेले मौजूद रहे।
*शासन की योजनाओं का हर व्यक्ति को मिल रहा लाभ-संदीप मिश्रा*
पार्षद संदीप मिश्रा ने कहा कि नगर के नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सहज एवं त्वरित लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेगा शिविर का आयोजन किया गया है।हमारी नगर पालिका द्वारा हर वॉर्डों में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।हमारे नगरीय क्षेत्रों के हर रहवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।हमारे कर्मचारी पूरी मेहनत के साथ शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है।यही कारण है कि प्रत्येक नागरिकों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।
*नगर के हर वॉर्डों में हो रहे विकास कार्य-सरीता मनोज दाद्रे*
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरीता मनोज दाद्रे ने नगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार चाहती है कि शहर से लेकर गांव तक बसे हर व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले।और हमारी परिषद पूरी मेहनत से काम कर रही है।नगर के हर वॉर्डों में विकास कार्य होने के साथ ही हर व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वॉर्ड में शिविर के माध्यम से भी आ रही शिकायतों का तत्काल समाधान किया जा रहा है।किसी कारणों से अगर कोई व्यक्ति इस शिविर में नहीं पहुंचा होगा।तो उसकी समस्याओं का समाधान हमारे परिषद के कर्मचारी उनके निवास पहुंचकर निराकरण करेंगे।
*कागजों में नहीं धरातल में हर व्यक्ति को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ-विवेक पटेल*
विधायक विवेक पटेल ने कहा कि मै चाहता हु कि शासन की योजनाओं का लाभ सिर्फ कागजों में नहीं बल्कि धरातल में भी नजर आए।मैं नगर पालिका में पांच वर्ष नपा उपाध्यक्ष और पांच वर्ष नगर पालिक अध्यक्ष था।बहुत सुंदर शहर हमारा शहर है।बहुत खूबसूरती बसावट है।वही नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद वही व्यक्ति बने जिन पर सेवा की भावना हो,मै जब नगर पालिका अध्यक्ष था।मुझे अच्छे कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सम्मानित किया था।इस कार्यक्रम का उद्देश ही है कि हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले।नगर के वॉर्ड नौ में शहर का कचरा डंप होता था।आज शहर के बहार हो गया।ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो।नगर के कुछ लोग अपनी समस्या लेकर पालिका पहुंचते है।तो उनके कार्य नहीं हो पाते।किसी के साथ भेदभाव ना किया जाए।जनप्रतिनिधि का काम होता है जनता की सेवा करे।मै विधायक बना हु तो आप लोगों के आशीर्वाद से ही बना हु।मेरी अगर आप लोगों को जरूरत पड़े तो मैं आपके साथ खड़ा हु।


