*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत वृद्धाश्रम में की सेवा*जबलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर विभिन्न सेवाकार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत बाजनामठ समीप स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की सेवा एवं उनके साथ आत्मीय संवाद किया गया।
सेवा मेरा योगदान अंतर्गत वृद्धों की सेवा में सांसद आशीष दुबे, सुमित्रा बाल्मीकि जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कार्यक्रम प्रभारी जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, प्रदेश प्रवक्ता वाणी अहलूवालिया, निशक्त जन कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संदीप रजक, महामंत्री श्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर बुजुर्गो से संवाद कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उपस्थितजनों ने वृद्धों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें आवश्यक सामग्री भेंट की गई ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सबसे बड़ा संस्कार माना गया है। वृद्धजन हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभवों में जीवन की सीख और संघर्षों की गाथा समाहित है। ऐसे में वृद्धों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताना केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान, अपनत्व व्यक्त करने का माध्यम है।
रत्नेश सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सेवा ही संगठनकी भावना को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य भी यही है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्र और समाज के प्रति अपना योगदान दे। ‘सेवा मेरा योगदान’ इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।
रत्नेश सोनकर ने कहा कि सेवा मेरा योगदान का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए ताकि व्यक्ति रक्तदान करके, कोई स्वास्थ्य शिविर में सहयोग देकर, जरूरतमंदों को सामग्री उपलब्ध कराकर, वृद्धजनों के साथ समय बिताकर समाज के प्रति अपना योगदान दे सके , बुजुर्गों के आशीर्वाद और उनके अनुभव समाज को नई दिशा देने की शक्ति रखते हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा, संवेदना, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है।
सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि जीवन में परिवार और समाज के बीच संवाद एवं आत्मीयता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। वृद्धजनों के पास जीवन का व्यापक अनुभव है, जिसे युवा पीढ़ी को समझने और उससे सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना हमारा सामाजिक और नैतिक दायित्व है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता करते हैं ताकि समाज का हर वर्ग बराबरी से एक साथ आगे बढ़े और भारत के नवनिर्माण में अपना सहयोग प्रदान करे।
राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को केवल सुविधाओं की नहीं, बल्कि अपनत्व, सम्मान और अपनेपन के एहसास की भी आवश्यकता होती है। उनके साथ कुछ समय बिताना, उनकी बातें सुनना और उन्हें यह महसूस कराना कि समाज उनके साथ खड़ा है, अपने आप में महत्वपूर्ण सेवा है।
ऐसे सेवा कार्यों से सामाजिक सरोकार मजबूत होता है। समाज के जरूरतमंद, वंचित और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किया जाना चाहिए। सेवा कार्यों को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए उन्हें सामाजिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर अभय सिंह ठाकुर, कौशल सूरी, मनीष जैन कल्लू, संकल्प पाठक, रीना राय, विवेक अग्रवाल, योगेश बिलोहा, सुंदर अग्रवाल, नरेश पटेल, अभय नायक, नरेश चौधरी, रनेश खरे, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


