20.5 C
Jabalpur
October 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कॉम्बिंग गश्त में 224 वारंट तामील, 24 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार



चाकू लेकर घूम रहे चार आरोपी भी पकड़े, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्धों की जांच
जबलपुर। अपराधों की रोकथाम और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए जबलपुर पुलिस ने शनिवार रात से रविवार तड़के तक जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 224 वारंट तामील किए। इसके अलावा अवैध शराब के मामलों में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चाकू लेकर घूम रहे चार आरोपियों को भी पकड़ा गया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 112 गैर-जमानती वारंट, 83 गिरफ्तारी वारंट और 29 जमानती वारंट तामील किए। पुलिस के अनुसार इनमें कई आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। वारंट तामील किए गए आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 7 बोतल, 96 पाव देशी-अंग्रेजी शराब और 47 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
वहीं, कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर घूम रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चाकू बरामद किए। पुलिस टीमों ने सक्रिय गुंडे-बदमाशों की भी जांच की और देर रात आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखानों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
[05/10, 7:37 pm] +91 94251 59706: बाल हृदय उपचार योजना से 6 वर्षीय एंजिल को मिला नया जीवन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुंबई में नि:शुल्क हुई सफल हृदय सर्जरी

जबलपुर, 5 अक्टूबर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बालिका एंजिल पासी की मुंबई में नि:शुल्क सफल सर्जरी की गई। उपचार के बाद बालिका को नया जीवन मिला है।
जानकारी के अनुसार एंजिल पासी को हृदय संबंधी बीमारी थी। इसकी जानकारी जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) जबलपुर को मिलने के बाद टीम ने बालिका की जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से जांच कराई। जांच के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी को बालिका के उपचार के संबंध में अनुशंसा की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी आरबीएसके डॉ. अमजद खान और डीईआईएम सुभाष शुक्ला ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बालिका का योजना के तहत पंजीयन कराया। परिजनों की सहमति के बाद उसे उपचार के लिए नारायणा हृदयालय, मुंबई रेफर किया गया।
अस्पताल में 30 सितंबर 2026 को बालिका की हृदय सर्जरी नि:शुल्क और सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी के बाद बालिका की स्थिति में सुधार बताया गया है।
बालिका के परिजनों ने इस उपचार के लिए मध्यप्रदेश शासन, जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जबलपुर, नारायणा हृदयालय मुंबई की चिकित्सा टीम तथा जबलपुर की आरबीएसके टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

पत्नी-बच्चे के लापता होने से परेशान युवक ने साढ़ू को किया अगवा, कमरे में बांधकर पीटा

Newsdesk

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान में लाडली बसेरा की निराश्रित कन्याओं की सेवा का संकल्प

Newsdesk

पत्नी-बच्चे के लापता होने से परेशान युवक ने साढ़ू को किया अगवा, कमरे में बांधकर पीटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading