सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का संतुष्टिपूर्ण निराकर कैंप मोड मे टीम भावना से करे- सीईओ,जिपं
पीएम आवास ग्रामीण तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणो की समीक्षा कर जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
अनूपपुर। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन आवासों के निमार्ण की पूर्णता के संबंध में पाक्षिक समीक्षा बैठक कर कार्यो के पूर्णता के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आयोजित पाक्षिक बैठक मे आवास निर्माण की पीसीओ कलस्टर वार समीक्षा करते हुए लक्ष्य अनुसार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की, बैठक में परियोजना अधिकारी (आवास) डॉ उमेश द्विवेदी,एपीओ शोभा मर्सकोले, विकासखंड समन्वयक (आवास) तथा पंचायत समन्वयक अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन के 50 दिवसीय तथा करेंट माह के अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियों को प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण टीम भावना से करने तथा शिकायतों के कारणो में जाकर समस्याओं का निदान संतुष्टिपूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतो के कार्यों का पर्यवेक्षण कर जन समस्याओं का निराकरण प्रभावी रूप से करने तथा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के निर्माण कार्य के समन्वित प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखंड समन्वयक आवास को निर्देश दिए।
उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों तथा संतोषजनक प्रगति परिलक्षित नही करने वाले पीसीओ के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में पंचायत समन्वयक अधिकारियों को नल जल के सेटअप में पावर ऑटो कट पंचायत के माध्यम से लगाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि नल जल योजना की सतत मॉनिटरिंग फील्ड विजिट के दौरान सुनिश्चित करें जिससे ग्रामीणजन को पेयजल संकट का सामना न करना पडे।
उन्होंने जनपद स्तरीय टीम को आपसी समन्वय तथा टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए, जनपद पुष्पराजगढ़ के सीईओ एवं उनकी टीम के द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण के किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूरी टीम को बधाई दी तथा आगे भी इसी गति से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।


