22 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मोगली महोत्सव में जिया सरनागत का राज्य स्तर पर चयन, शाला परिवार में खुशी


*कक्षा 8वीं की होनहार छात्रा ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, शिक्षकों ने दी बधाई*
कुरई- मोगली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं की होनहार छात्रा कु. जिया शरनागत पिता दिनेश शरनागत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इससे पूर्व विकासखंड स्तरीय परीक्षा में चयन के बाद जिया ने जिला स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अब राज्य स्तर के लिए स्थान बनाया है।
जिया की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। छात्रा की सफलता में उनकी मार्गदर्शक श्रीमती रुकसार निशा मैडम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य श्री डहरवाल जी, प्रधानपाठक श्री बिसेन जी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिया सरनागत को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनकी सफलता पर बधाई दी।
विद्यालय परिवार ने जिया के राज्य स्तरीय चयन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि जिया आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

अन्य ख़बरें

पनागर बायपास पर स्कूटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

*दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि बनी आत्मनिर्भरता का आधार, दीपक ने शुरू की किराना दुकान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading