24.1 C
Jabalpur
October 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

साल से छात्रवृत्ति का इंतजार BMLT विद्यार्थियों की समस्या को लेकर NSUI उमरिया ने सौंपा ज्ञापन

*दो*

*जल्द से जल्द BMLT छात्र छात्राओं को दिलाई जाए छात्रवृत्ति मो. असलम शेर*उमरिया- आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला उमरिया द्वारा सत्र 2022-23 के BMLT (बैचलर ऑफ मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी) विद्यार्थियों की करीब दो वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग को लेकर NSUI जिला उमरिया ने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग उमरिया को ज्ञापन सौंपा।NSUI ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए समय पर आवेदन किया गया था। कॉलेज स्तर से आवेदन का सत्यापन कर संबंधित विभाग को भेजे जाने के बावजूद अब तक विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि नहीं पहुंची है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विद्यार्थियों के अनुसार छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण कॉलेज की फीस जमा करने में परेशानी हो रही है, जिससे पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन भी प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों ने विभाग में बजट उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान लंबित रहने पर भी सवाल उठाए।  इस दौरान NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि दो वर्षों से छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के साथ इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रवृत्ति विद्यार्थियों का अधिकार है। इसके भुगतान में अनावश्यक देरी के कारण यदि किसी विद्यार्थी का भविष्य या रोजगार प्रभावित होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। हमारी मांग है कि लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान कराया जाए और विद्यार्थियों की फीस एवं काउंसिल पंजीयन की समस्या का भी समाधान किया जाए। NSUI ने विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए लंबित छात्रवृत्ति का शीघ्र भुगतान कराने तथा देरी के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं होने पर NSUI आगे आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

अन्य ख़बरें

पनागर बायपास पर स्कूटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

*दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि बनी आत्मनिर्भरता का आधार, दीपक ने शुरू की किराना दुकान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading