24.1 C
Jabalpur
October 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पनागर बायपास पर स्कूटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

वारदात में छह बदमाश थे शामिल, तीन अभी फरार; नाबालिगों से पूछताछ के बाद पुलिस को मिली सफलता
जबलपुर। पनागर बायपास के पास 2 अक्टूबर की रात स्कूटर और नकदी लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया स्कूटर भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में वारदात में कुल छह लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनमें से तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
सीएसपी राजेश्वरी कौरव के अनुसार पनागर बायपास के पास लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को दो नाबालिग संदिग्ध मिले। दोनों से पूछताछ की गई तो पुलिस को वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी गोरखपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य लूट एवं चोरी की वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।
पुलिस अब फरार तीन आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में उनकी भूमिका और लूटे गए सामान के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

अन्य ख़बरें

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

*दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि बनी आत्मनिर्भरता का आधार, दीपक ने शुरू की किराना दुकान

Newsdesk

मोगली महोत्सव में जिया सरनागत का राज्य स्तर पर चयन, शाला परिवार में खुशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading