22 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सरस्वती शिशु मंदिर कुरई का प्रांतीय महोत्सव में परचम, काव्या देशमुख और हर्षिता विसेन ने जीता तृतीय स्थान


*कुरई।* सरस्वती विद्यालय गोटेगांव में आयोजित प्रांतीय सांस्कृतिक महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर कुरई की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया है।

शिशु वर्ग की *व्यक्तिगत गीत प्रतियोगिता में बहन काव्या देशमुख (पिता डिलेन्द्र देशमुख)* ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं *शास्त्रीय नृत्य में बाल वर्ग में बहन हर्षिता विसेन (पिता वंटी विसेन)* ने भी तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है। दोनों बहनों ने अपने परिश्रम और सांस्कृतिक कौशल से क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

उपलब्धि पर विद्यालय स्तर पर अध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल द्वारा दोनों बहनों, उनके माता-पिता, प्रधानाचार्य सितेन्द्र यादव, संरक्षक दीदी श्रीमती संघमित्रा बिजोरिया एवं श्रीमती प्रेमलता उइके को सम्मानित किया गया।

अन्य ख़बरें

पनागर बायपास पर स्कूटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

*दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि बनी आत्मनिर्भरता का आधार, दीपक ने शुरू की किराना दुकान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading