22 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेलवे आवास समिति की बैठक में कर्मचारियों के हित में अहम निर्णय


कंडम आवास खाली करने वाले रेल कर्मचारियों को आउट ऑफ टर्न आवास देने पर बनी सहमति, मरम्मत व सड़क-नाली निर्माण का होगा संयुक्त सर्वे
अनूपपुर। सहायक मंडल अभियंता कार्यालय शहडोल में मान्यता प्राप्त संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस, एसटी-एससी एवं ओबीसी एसोसिएशन तथा शहडोल-अनूपपुर सेंट्रल एवं सामान्य आवास समिति की बैठक 6 अक्टूबर को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आवास समिति के चेयरमैन एवं सहायक मंडल अभियंता शहडोल बृजेश नारायण पाण्डेय ने की।
बैठक के प्रारंभ में रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण एवं मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री की उपस्थिति में नवनियुक्त केंद्रीय आवास पुल एवं सामान्य आवास पुल समिति के सदस्यों तथा ओबीसी एवं एसटी-एससी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव एवं शाखा सचिव शहडोल बालकृष्ण बंगारी के नेतृत्व में सहायक मंडल अभियंता बृजेश नारायण पाण्डेय का स्वागत किया। इसके बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई।
बैठक में शहडोल, बुढ़ार, अमलाई, अनूपपुर एवं बदवाबारा क्षेत्र में ऑपरेटिंग, सिग्नल, कमर्शियल, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मचारियों के आवास आवंटन से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई तथा पात्र कर्मचारियों को रेलवे आवास आवंटित किए गए।
कंडम आवास खाली करने वालों को प्राथमिकता
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि कंडम घोषित किए गए अथवा विकास कार्यों के लिए तोड़े जा रहे रेलवे आवासों में रह रहे कर्मचारियों को खाली उपलब्ध रेलवे आवास आउट ऑफ टर्न आवंटित किए जाएंगे। इससे ऐसे कर्मचारियों को आवास खाली करने के बाद वैकल्पिक आवास के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इसके साथ ही रेलवे आवासों की स्थिति सुधारने के लिए संयुक्त सर्वे कराने का निर्णय लिया गया। सर्वे के आधार पर आवासों में आवश्यक मरम्मत कार्य, नवीन सड़क, नाली एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में रेलवे कर्मचारियों की आवास संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत करने तथा उपलब्ध आवासों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया।
बैठक में मजदूर कांग्रेस शहडोल से बालकृष्ण बंगारी, मो. इस्तीखार अहमद मिंटू, रेलवे मजदूर कांग्रेस अनूपपुर से के.वी.आर. मूर्ति, महेंद्र शर्मा, किशन द्विवेदी, रविकांत राय, सुजीत कुमार मिश्रा, एसटी-एससी शहडोल सचिव लोकेश कुमार मीणा, एसटी-एससी अनूपपुर अध्यक्ष प्रमोद गौर, ओबीसी शहडोल सचिव सी.एल. नामदेव सहित समिति के सदस्य एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पनागर बायपास पर स्कूटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

*दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि बनी आत्मनिर्भरता का आधार, दीपक ने शुरू की किराना दुकान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading