21.3 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

400 एमएम की पाइप लाइन में लीकेज, आज शाम इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति



जबलपुर। रांझी जल शोधन संयंत्र के पंप हाउस के समीप 400 एमएम की राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण 8 अक्टूबर को सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते गुरुवार की सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पाइप लाइन के लीकेज सुधार का कार्य आवश्यक होने के कारण रांझी जल शोधन संयंत्र से भरी जाने वाली विभिन्न पानी की टंकियों से जलापूर्ति प्रभावित होगी।
सुधार कार्य के दौरान कुलीहिल, संजय नगर आधारताल, शोभापुर, संजय नगर रांझी, बजरंग नगर, मुक्तिधाम रांझी और उच्चस्तरीय टंकी से होने वाली जलापूर्ति अवरुद्ध रहेगी। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को शाम के समय पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से आवश्यकतानुसार पानी का पूर्व में भंडारण कर सहयोग करने की अपील की है। निगम के अनुसार पाइप लाइन का लीकेज सुधारना आवश्यक है, ताकि आगामी दिनों में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, जल प्रभारी दामोदर सोनी और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सुधार कार्य के चलते क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading