28.5 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

घुघरा जलप्रपात क्षेत्र में 1100 औषधीय पौधों का रोपण, चार भागों में विकसित होगी समरसता भृगु औषधि वाटिका



मंत्री राकेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण, सर्व समाज ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
जबलपुर। प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मनुष्य को जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक प्रकृति से अनेक संसाधन प्राप्त होते हैं, इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम प्रकृति को कुछ लौटाएं और अपने कार्यों से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं। यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने घुघरा जलप्रपात, लम्हेटा घाट क्षेत्र में समरसता सेवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान समरसता भृगु औषधि वाटिका में 1100 औषधीय पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में विधायक नीरज सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक सुशील तिवारी ‘इंदु’, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, भेड़ाघाट नगर परिषद अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी और उपाध्यक्ष जगदीश दाहिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि संगठन पिछले तीन वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर रहा है। पूर्व में लगाए गए पौधों की सफलता दर लगभग 90 प्रतिशत रही है। संगठन का उद्देश्य पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
चार भागों में विकसित हो रही औषधि वाटिका
संगठन के अनुसार, मां नर्मदा के तट के समीप विकसित की जा रही समरसता भृगु औषधि वाटिका को अशोक वाटिका, लता वाटिका, नवग्रह वाटिका और दशमूल वाटिका के रूप में चार भागों में विकसित किया जा रहा है। इनमें आंवला, बेल, हरितकी, बहेड़ा, गिलोय, गुड़मार, सतावर, पीपल, पलाश, शमी, गूलर और विभिन्न औषधीय वनस्पतियों का रोपण किया जा रहा है। वाटिका के माध्यम से औषधीय, धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व की वनस्पतियों का संरक्षण किया जाएगा।
विधायक नीरज सिंह ने कहा कि इस पहल से सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक साथ आगे बढ़ेगा। वहीं, संदीप जैन ने बताया कि संगठन द्वारा पिछले तीन वर्षों में करीब 2500 पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत औषधीय पौधों के रोपण और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया है।
कार्यक्रम में अनिल तिवारी, भारत सिंह यादव, उदय परांजपे, रविकिरण साहू, रवि गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, पीके अग्रवाल, अनिल गुप्ता, मनीष खरे, अभय जैन, सुधीर बुधरानी, कुलदीप सिसोदिया, महेश तिवारी, ओमप्रकाश दुबे, संदीप पटेल, संजय साहू, डॉ. संजय चौधरी, अतुल मिश्रा, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, दीपक विश्वकर्मा, अमीरचंद सोनकर, आलोक पाठक, प्रदीप जायसवाल, सजल तिवारी, राजेश अग्रवाल, किशोर दुबे, अजय पटेल, सुनील जैन, लक्ष्मीनारायण दुबे, प्रनीत वर्मा, हृदेश राजपूत, अजय अरजरिया, श्रीराम शुक्ला, सारिका सेठ, श्वेता सिंह, संगीता विश्वकर्मा, इशिता शेखावत, सुधा तिवारी, संध्या सिंह, मालती व्यास और अधिवक्ता सुनीता मरावी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नगर पालिका परिषद मलाजखंड ने वीर सैनिकों एवं उनके परिजनों का किया भावभीना सम्मान

Newsdesk

वोट चोरी और SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
‘वोट चोरी’ और SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

Newsdesk

IGNTU के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने जिला बाल संरक्षण कार्यालय, अनूपपुर का किया शैक्षणिक भ्रमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading