21.4 C
Jabalpur
October 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नवरात्र मेले में मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 15 जोड़ी ट्रेनें, 5 मिनट का अस्थायी ठहराव



यात्रियों को मिलेगी सुविधा, पश्चिम मध्य रेल ने जारी की ट्रेनों की सूचीजबलपुर। मैहर में नवरात्र मेले के दौरान मां शारदा के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेल प्रशासन द्वारा 15 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 11 से 22 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में उपलब्ध रहेगी। इससे विभिन्न शहरों से मैहर आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पश्चिम मध्य रेल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, इस व्यवस्था में मुंबई, पुणे, चेन्नई, सूरत, गोरखपुर, छपरा, पटना, रांची, बनारस, गुवाहाटी और अन्य शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस, चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस, एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस और दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रमुख हैं।
इसके अलावा पुणे-गोरखपुर, पूर्णा-पटना, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची, बांद्रा टर्मिनस-पटना, पुणे-बनारस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी और सूरत-छपरा एक्सप्रेस को भी निर्धारित तिथियों में मैहर स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी ट्रेनों का ठहराव एक समान अवधि तक नहीं रहेगा। अलग-अलग ट्रेनों के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। कुछ ट्रेनें केवल एक दिन के लिए भी रुकेंगी, जबकि कुछ का ठहराव कई दिनों तक रहेगा।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि मैहर की यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तारीख और आगमन-प्रस्थान समय की पुष्टि अवश्य कर लें। ट्रेनों के ठहराव से संबंधित विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस, हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा रेल मदद से प्राप्त की जा सकती है।

अन्य ख़बरें

प्रियांश बिसेन का अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर के लिए चयन
65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारतीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व

Newsdesk

भगवान को दुल्हा रूप में देख पुलकित हुए श्रद्धालु

Newsdesk

गोहलपुर पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर, 10 लाख के 9 दुपहिया वाहन बरामद

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading