21.4 C
Jabalpur
October 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अभिनव प्रयास फाउंडेशन द्वारा कला एवं संस्कृति आधारित कार्यशाला का शुभारंभ 10 अक्टूबर से


सी टाईम्स सिवनी। कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा युवा एवं बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अभिनव प्रयास फाउंडेशन द्वारा विभिन्न कला विधाओं पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2026 से राजशशी लॉन, सिवनी में किया जाएगा। कार्यशाला के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को नृत्य, नाट्य, अभिनय एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों में मंचीय प्रस्तुति, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अभिनव प्रयास फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय एवं पारंपरिक कला-संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यशाला में बच्चे एवं युवा सहभागिता कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी कार्यशाला से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिए अभिनव प्रयास फाउंडेशन से संपर्क कर सकते हैं स्थान: राजशशी लॉन, सिवनी प्रारंभ: 11 अक्टूबर 2026 आयोजक: अभिनव प्रयास फाउंडेशन, सिवनी

अन्य ख़बरें

प्रियांश बिसेन का अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर के लिए चयन
65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारतीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व

Newsdesk

भगवान को दुल्हा रूप में देख पुलकित हुए श्रद्धालु

Newsdesk

गोहलपुर पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर, 10 लाख के 9 दुपहिया वाहन बरामद

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading