31.5 C
Jabalpur
October 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जिले में 22 वारंटी गिरफ्तार 96 वाहन चालकों से 31 हजार 600 रुपये समन शुल्क

जबलपुर। पिछले 24 घंटे में जिले की पुलिस ने 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया और 64 जमानती वारंट तामील किए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 96 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 31 हजार 600 रुपये समन शुल्क वसूला गया। यह जानकारी 9 अक्टूबर की पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में दो गैरमियादी और 20 मियादी वारंटी शामिल हैं। अवैध शराब के मामलों में 16 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर 165 पाव देशी-अंग्रेजी शराब तथा 33 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई करते हुए एक तलवार और तीन चाकू जब्त किए गए।

इसके अलावा 29 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 129, 95 लोगों के खिलाफ धारा 126/135(3) और 11 लोगों के खिलाफ धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक यह अभियान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में चलाया गया।

अन्य ख़बरें

शासकीय हाई स्कूल क्योंटार में नशामुक्ति, स्वच्छता और फिटनेस अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

Newsdesk

उप्र के बूचडखाना जा रहें 21 मवेशियों सहित ट्रक जप्त, चालक गिरफ्तार, वाहन मलिक सहित 4 पर प्रकरण पंजीबद्ध

Newsdesk

“सेवा सेतु अभियान” का हुआ आयोजन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading