22.8 C
Jabalpur
October 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्र मित्र संस्था ने प्रदान कीं 20 डेस्क-बेंच



शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ा-2 आनंदकुंज में आयोजित कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
जबलपुर। शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छात्र मित्र संस्था मध्यप्रदेश ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला गढ़ा-2, आनंदकुंज में डेस्क-बेंच प्रदान कीं। संस्था की ओर से 50 बच्चों के लिए बैठकर पढ़ाई करने की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में छात्र मित्र संस्था के संस्थापक अनुराग जैन गढ़ावाल, रमेश दाउ एवं सुनील ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों के रूप में रमेश चंद्र जैन, रूपेंद्र पटेल, बबुआ शुक्ला, पार्षद शेखर सोनी, सीमा ठाकुर एवं किरण देशराज मौजूद रहीं। विद्यालय की ओर से प्रदीप पटेल, पेगवार सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अनुराग जैन गढ़ावाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति और संस्था को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के दौरान संसाधनों की कमी महसूस न हो।
वहीं, बबुआ शुक्ला ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां का दूध बच्चों को जो ताकत देता है, शिक्षा उन्हें सवाल पूछने, सही-गलत समझने और अपने निर्णय स्वयं लेने योग्य बनाती है।
कार्यक्रम के दौरान अनुराग जैन गढ़ावाल ने सहयोगदाताओं के नामों का वाचन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने संस्था के इस सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। संस्था ने भविष्य में भी शासकीय विद्यालयों और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

अन्य ख़बरें

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या के बाद पंजाब में बंद का आह्वान

Newsdesk

संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश’, एकनाथ शिंदे ने ‘इंडिया’ ब्लॉक पर निशाना साधा

Newsdesk

काशी एक्सप्रेस में अकेले सफर कर रहे 13 वर्षीय बालक को टीटीई और आरपीएफ ने दी मदद

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading