22.8 C
Jabalpur
October 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर: हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के बंगले के पास युवक को लूटने की कोशिश, चाकू लेकर दौड़े पांच बदमाश


दो एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे थे आरोपी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
जबलपुर। शहर में देर रात लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के बंगले के पास सिविल लाइन चौराहे पर दो एक्टिवा से पहुंचे पांच युवकों ने एक युवक को रोक लिया। युवक ने विरोध करते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने चाकू निकालकर उसकी ओर बढ़ना शुरू कर दिया। खतरा भांपकर युवक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
देर रात घर लौटते समय रोका रास्ता
जानकारी के अनुसार, रांची निवासी वैभव दुबे एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 12 अक्टूबर की रात करीब 1:52 बजे वह एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिविल लाइन चौराहे पर दो एक्टिवा पर सवार पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक आरोपी वाहन से उतरकर वैभव के पास पहुंचा। वैभव ने हिम्मत दिखाते हुए उनका विरोध किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वहां से भागने लगे।

चाकू लेकर दोबारा बढ़े आरोपी

बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर जाकर आरोपी रुके और फिर चाकू लेकर वैभव की ओर बढ़ने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वैभव वहां से दौड़कर निकल गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी एक्टिवा से इंद्रा मार्केट की ओर जाते दिखाई देने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस की दो टीमें तलाश में जुटीं

घटना के बाद वैभव ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। खबर के मुताबिक, पांच आरोपियों में से मास्क पहने एक युवक की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास जारी हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी शशि धुर्वे के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या के बाद पंजाब में बंद का आह्वान

Newsdesk

संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश’, एकनाथ शिंदे ने ‘इंडिया’ ब्लॉक पर निशाना साधा

Newsdesk

काशी एक्सप्रेस में अकेले सफर कर रहे 13 वर्षीय बालक को टीटीई और आरपीएफ ने दी मदद

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading