24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता
शहडोल



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर अशोक अर्जुनराव जगताप के नेतृत्व, कांग्रेस जिला प्रभारी एवं बिछिया विधायक नारायण पट्टा के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में चुनावी पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़ी चिंताओं को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अशोक अर्जुनराव जगताप ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल SIR प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र, महादेवपुरा, हरियाणा एवं आलंद में मतदाता सूचियों से संबंधित कथित अनियमितताओं पर उठाए गए सवालों का उल्लेख करते हुए उन्होंने मतदाता सूची के आँकड़ों को पारदर्शी बनाने, संदिग्ध प्रविष्टियों की निष्पक्ष जाँच कराने तथा नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को सार्वजनिक करने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता, स्वतंत्रता और जवाबदेही लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए तथा किसी भी विसंगति की स्थिति में नागरिकों को उचित सुनवाई और अपील का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाएगी तथा बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों के सत्यापन और प्रभावित मतदाताओं की समस्याओं को सामने लाने का कार्य करेगी। कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जाँच हो और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जनता का विश्वास सुनिश्चित किया जाए।

प्रेस वार्ता में ब्यौहारी विधानसभा प्रभारी त्रिभुवन सिंह, बुढ़ार जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे, जयसिंहनगर विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तथा जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment