19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली



कछियाना में देर रात वारदात से मचा हड़कंप, घायल तरुण मिर्गे अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जबलपुर। शहर के कछियाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शराब के लिए रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर गोली मार दी। गोली युवक के घुटने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। तरुण मिर्गे कछियाना क्षेत्र में मौजूद था, तभी बाइक सवार कुछ युवकों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। तरुण ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बदमाशों ने पहले तरुण पर चाकू से हमला किया और फिर पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली उसके घुटने में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद आरोपी इलाके में दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल तरुण को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार, गोली युवक के पैर में फंसी हुई है। उसे निकालने के लिए मंगलवार को ऑपरेशन किए जाने की जानकारी दी गई है।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment