24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक



  शहडोल/राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सजग करने एवं शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू मुक्त वातावरण निर्मित करने हेतु राज्य स्तर से 60 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
भारत में तंबाकू जनित गंभीर बीमारियों (यथा- कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों के रोग, स्ट्रोक, टीबी इत्यादि) के कारण प्रतिवर्ष लगभग 13.5 लाख नागरिकों की अकाल मृत्यु हो जाती है। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (GATS) के अनुसार मध्य प्रदेश में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 3.9% विद्यार्थी किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विगत वर्षों के सफल अभियानों की निरंतरता में इस वर्ष भी “तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0” (TFYC 4.0) का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से 26 दिसंबर 2026 (कुल 60 दिवस) तक किया जा रहा है
जिले में इस अभियान के सुचारू व प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जावेगी
  व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियाँ: प्रभात फेरी, साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता तथा स्थानीय स्तर पर आईईसी (IEC) प्रचार-प्रसार सामग्री का सघन वितरण सुनिश्चित किया जाए।
तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (ToFEI): भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए उन्हें तंबाकू मुक्त संस्थान घोषित किया जाए।
  तंबाकू मुक्त ग्राम (Tobacco-Free Village): पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित कर निर्धारित मानकों के अनुरूप ग्रामों को तंबाकू मुक्त बनाए जाने हेतु पहल किए जाएंगे
  कोटपा (COTPA 2003) एवं पेका (PECA 2019) का कठोर अनुपालन: सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध सहित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चालानी कार्यवाही की जाए।
  युवा शक्ति की सक्रिय सहभागिता: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), एनसीसी (NCC), स्काउट गाइड तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर तंबाकू-रोधी शपथ आयोजित कराई जाए।
अंतरविभागीय समन्वय एवं नशामुक्ति सेवाएँ: स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पंचायत, जनजातीय कार्य तथा जनसंपर्क विभाग परस्पर समन्वय स्थापित करें। साथ ही तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को जिला अस्पताल स्थित तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र (TCC) एवं राष्ट्रीय निःशुल्क क्विटलाइन नंबर 1800-112-356 की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। शहडोल जिले में यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल जीके कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा के निर्देशन पर समस्त विभागों के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाएगा तंबाकू  नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर पुनीत श्रीवास्तव ने इस महा अभियान में सहयोग की अपील की है

अन्य ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण पर ग्रेड-ए नहीं आने पर तकनीकी शिक्षा विभाग (आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक) जेल विभाग तथा आयुष विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के दिए निर्देश

Newsdesk

अमरकंटक में गीता स्वाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन , स्वामी नर्मदानंद गिरि जी महाराज ने दिया सत्कर्म का संदेश

Newsdesk

अनूपपुर में फुटपाथ से सड़क तक कब्जे का आरोप, किराये का खेल या जिम्मेदारों की अनदेखी

Newsdesk

Leave a Comment