22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शील सदाचार यह हमारे अलंकार है-बी.एच.गायकवाड (गुरुजी)
अनुशासित कार्यकर्ता ही महापुरुषों के विचारों के वाहक-डॉ.चरनदास ढेंगरे



बालाघाट मुख्यालय में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
बालाघाट दिनांक 29/10/2026
बालाघाट मुख्यालय के वार्ड न  6 जयहिंद टॉकीज के पीछे स्थित प्रेरणा बुद्ध विहार में दिनांक 25/10/2026 को संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला शाखा बालाघाट मप्र के तत्वावधान में शाखा पुनर्गठन उपरांत कार्यकता ओ को प्रशिक्षित किए जाने हेतु एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रशिक्षक आद.बी.एच.गायकवाड गुरुजी,राष्ट्रीय सचिव,मप्र के पालक मंत्री एवं पर्यटन विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख मुंबई,आद.बी. एम.कांबले जी प्रमुख अतिथि एवं प्रशिक्षक राष्ट्रीय सचिव एवं साउथ के राज्यों के पालक मंत्री मुंबई,शिविर के उद्घाटक एवम
प्रमुख अतिथि संस्था के मप्र अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढेंगरे जी थे,विशेष अतिथियों में हेमलता डोंगरे उपाध्यक्ष मप्र, आर.के.कठाने प्रदेश सचिव मप्र,राजकपूर कामडे प्रदेश सचिव कार्य.मप्र तीनों केंद्रीय शिक्षक,बी आर रामटेके जिला उपाध्यक्ष,प्रमिला ताईं चौहान जिला उपाध्यक्ष,नलिनी ताईं वाहनें जिला सदस्य बालाघाट आदि के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ,समारोह की अध्यक्षता अशोक कुमार मेश्राम जिलाध्यक्ष बालाघाट,सफल संचालन नवनियुक्त महासचिव अभिराज मेश्राम द्वारा किया,सामूहिक पूजा वंदना एवं अतिथि यो के स्वागत पश्चात प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षकों द्वारा सारगर्भित रूप से संस्था के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।जिसमें दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के कार्य एवं उद्देश्य,मिशन,शाखा का कामकाज कैसे करे और हिसाब कैसे लिखे,कार्यकर्ता ओर प्रबोधन की आचार संहिता,पदाधिकारी ओर उनकी जिम्मेदारी या आदि पर प्रबोधन किया।प्रबोधन के दौरान,मुख्य अतिथि गायकवाड गुरुजी ने अपने सारगर्भित प्रबोधन में बताया कि शील सदाचार यह सभी कार्यकर्ता एवं हमारा अलंकार है,इसी क्रम में शिविर उद्घाटन  करते हुए प्रमुख अतिथि डॉ. चरनदास ढेंगरे जी बताया कि अनुशासित कार्यकर्ता, पदाधिकारी हमारे महापुरुषों के विचारों के वाहक हैं,जिससे  धम्म संस्था के माध्यम से धम्म कार्य निरंतर गतिमान हो रहा है,इस शिविर में संस्था के जिला सचिव आर के शेन्डे जी एवं हरिदास मेश्राम जिला संगठक किरनापुर,प्रफुल डोंगरे नगर अध्यक्ष,सुषमा रावडे उपाध्यक्ष,प्रमिला पटले,उर्मिला मेश्राम,उर्मिला वासनिक नगर सचिव, इन्द्रकला कठाने जिला संगठक, दुरेन सावनकर, अध्यक्ष,विनय चोरे महासचिव किरनापुर,एवं जिला,नगर शाखा एवं समाज के अन्य बुद्धजीवी बंधु भारी संख्या में शामिल रहे,इस अवसर पर नलिनी वाहने मैडम एवं प्रमिला ताईं मेश्राम जी को जिला शाखा में महत्वपूर्ण जवाबदारी दि। अंत में अल्पाहार के बाद  शिविरार्थियों के मनोगत  उपरांत समापन गाथा के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment