November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर ने सहकारी उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण



हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की ली जानकारी
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज सहकारी उचित मूल्य दुकान उपकेंद्र तिलसानी का निरीक्षण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की जानकारी ली तथा खाद्यान्‍न की गुणवत्‍ता की जांच की।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर पूछा कि उन्हें निर्धारित मात्रा में पूरा राशन मिल रहा है या नहीं। उन्होंने पांच किलो राशन के स्थान पर कम मात्रा में राशन दिए जाने जैसी शिकायत के बारे में भी जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें निर्धारित मात्रा में पूरा राशन मिल रहा है और राशन का वितरण भी समय पर किया जा रहा है।

कलेक्टर ने दुकान संचालक से हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि अब तक कितने हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है और कितने शेष हैं। साथ ही शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी समय-सीमा में पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर यादव समाज में उबाल

Newsdesk

कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, उच्च शिक्षा विभाग ने संभागायुक्त से मांगी जांच रिपोर्ट

Newsdesk

दीपावली और छठ पर जगमगाएगा शहर, 27 घाटों पर होंगे विशेष इंतजाम

Newsdesk

Leave a Comment