34 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

निर्देशन करना चाहती हैं एले फैनिंग

CANNES, May 15, 2019 (Xinhua) — Actress Elle Fanning attends the opening gala during the 72nd Cannes Film Festival at Palais des Festivals in Cannes, France, on May 14, 2019. The 72nd Cannes Film Festival is held here from May 14 to 25. (Xinhua/Zhang Cheng)

लॉस एंजेलिस, 9 मई| ‘द नियोन डेमन’ और ‘मेलफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ डेविल’ में अपने किरदारों के लिए मशहूर अभिनेत्री एले फैनिंग निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहती हैं। एले ने वैरायटी डॉट कॉम को बताया, “यह कुछ ऐसा है जिसे करने का मेरा बहुत मन है। बस एक सही कहानी की तलाश है। क्या यह कुछ ऐसा होग जिसे आप बताना चाहती हैं? क्या यह निजी अनुभवों पर आधारित होगा या नहीं? क्या आप इसकी कहानी लिखने जा रही है या नहीं? कई सारे सवाल हैं, लेकिन इतना निश्चित जरूर है कि मैं एक दिन निर्देशन में बिल्कुल आऊंगी।”

उन्होंने क्वॉरेंटाइन की इस अवधि में अपनी दिनचर्या के बारे में भी बताया।

एले कहती हैं, “मैं अपनी बहन (डकोटा फैनिंग) के साथ रह रही हूं और मेरी मां व मेरी दादी खूब सारे पकवान बनाती हैं और बेकिंग करती हैं। मेरी बहन चित्रकारी सहित ऐसी ही कई सारी बेहतरीन चीजें कर रही हैं। हम क्रिएटिव होते जा रहे हैं। इसके साथ ही मैं फिल्म ‘टॉप गन’ के पोस्टर पर एक जिगसॉ पजल को सुलझा रही हूं।”

अन्य ख़बरें

मैं शोर नहीं, सिर्फ अपने काम में भरोसा रखता हूं : अभिनेता किशन दास

Newsdesk

भूत-बंगला’ ने बदली वामिका गब्बी की किस्मत, बनी करियर की पहली 100-करोड़ी फिल्म

Newsdesk

सिनेमाई इतिहास रचने को तैयार नागार्जुन, तब्बू के साथ शुरू की करियर की 100वीं फिल्म

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading