May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बालाघाट में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार 3 की मौत

बालाघाट, 16 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक ट्रक की टक्कर से बाईक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात को बालाघाट-नैनपुर मार्ग पर धापेवाड़ा के नजदीक रॉग साइड आ रहे ट्रक ने मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। मोटर साइकिल ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे में दो सगे भाई सुरेश और महेश्स व उनके एक साथी अजय की मौके पर ही मौत हो गई। यह तीनों लोग बाइक से धापेवाड़ा से अपने गांव कुम्हारी लौट रहे थे।

कोतवाली के थाना प्रभारी एम आर रोमड़े ने बताया है कि तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए है। वहीं ट्रक जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

साहित्यकार दिवस पर सम्मानित हुए डाॅ. जितेन्द्र कुमार सिंह संजय

Newsdesk

सविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी व भारतीय संविधान भारतीयों के लिए सर्वोपरि- दामोदर यादव मंडल

Newsdesk

विश्व योग दिवस की तैयारी प्रारंभ
सी टाइम्स न्यूज बालाघाट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading