23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के लॉकडाउन उपायों को पूरी तरह लागू कराएंगे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन के उपायों को शहर में पूरी तरह लागू कराया जाएगा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “दिल्ली प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के उपायों को पूरी तरह लागू कराएगा।”

मोदी ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। उन्होंने मंगलवार को इस लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया।

मोदी ने 11 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। इस बैठक के मुरंत बाद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाने के मोदी के निर्णय की प्रशंसा की थी।

लेकिन मोदी ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि यदि लॉकडाउन हटाया गया तो कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में देश ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह सब पानी में चला जाएगा।

दिल्ली में अभी तक कोरोनावायरस के कुल 1510 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 28 मौतें हो चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading