November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हॉलीवुड

लॉकडाउन में सेलेब्रिटीज वर्चुअली कर रहे हैं पार्टी

It’s virtually a party for celebs, lockdown be damned.

नई दिल्ली, 12 मई| अगर पार्टी करने का मन हो रहा है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखना हैं, तो ऐसे में आप ऋचा चड्ढा, रिहाना और मारिया कैरी से कुछ टिप्स ले सकते हैं, जो वैश्विक लॉकडाउन के दौरान भी पार्टी का जमकर लुफ्त उठा रही हैं।

लॉकडाउन में टीवी में पुराने कार्यक्रमों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों व सीरीज की वापसी एक अच्छी बात है, लेकिन वर्चुअली पार्टी का आयोजन कर भी अपने मनोरंजन की श्रेणी में एक अलग पहलू को भी जोड़ा जा सकता है।

गायिका रिहाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने ब्रांड फेंटी के पहले सोशल क्लब की सह-मेजबानी की। उन्होंने ऑनलाइन अपने प्रशंसकों से बात की और इस दौरान उनके कुछ डीजे दोस्तों की तरफ से उनके प्रशंसकों के लिए कुछ गाने भी बजाए गए।

गायिका मारिया कैरी इस लॉकडाउन के प्रभाव से अपने बच्चों को दूर रखना चाहती हैं और इसके चलते उन्होंने उनके बर्थडे सेलीब्रेशन में भी कोई कमी नहीं आने दी। दो हफ्ते पहले उन्होंने अपने बच्चों – मोरक्कन और मुनरो के नौवें जन्मदिन को वर्चुअली धूमधाम से मनाया।

सोशल मीडिया पर उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि यह पार्टी कितनी शानदार रही। एक तस्वीर में उन्हें एक बहुत बड़े प्रोजेक्टर में जूमचैट करते देखा जा सकता है और साथ ही तस्वीरों में कमरा काफी सजा हुआ भी दिखता है।

बॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं है।

दिवंगत दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने लॉकडाउन के दौरान अपना जन्मदिन एक बेहद ही खास तरीके से मनाया।

वर्धन ने आईएएनएस को बताया, “आश्चर्यजनक रूप से, लॉकडाउन के दौरान यह जन्मदिन अब तक के सालों में सबसे खास रहा। मेरी बहन और बेस्ट फ्रेंड की ओर से एक स्पेशल जूम कॉल का आयोजन किया गया था, जो कि एक सरप्राइज था और इससे मेरे लगभग 40 करीबी मित्र जुड़े। मैंने उनके सामने केक काटा और उनमें से हर एक को वर्चुअली खिलाया भी। जब उन्होंने बताया कि मैं उनके लिए कितना मायने रखता हूं, तो मैं भावुक हो गया।”

अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी हाल ही में एक वर्चुअल पार्टी में शामिल हुए।

इस बारे में बात करते हुए ऋचा ने आईएएनएस को बताया, “इंस्टा पार्टीज में अधिकतर लोग अपने-अपने घरों से लॉग इन करते हैं, म्यूजिक सुनते हैं और डांस करते हैं। हमने भी बिल्कुल ऐसा ही किया। मुझे लगता है कि अली ने भी यही किया होगा। हमने गाना बजाकर डांस किया और इसके साथ ही साथ हम जिनसे वर्चुअली मिल रहे थे, उन्हें लाइक व कमेंट भी करते जा रहे थे – जैसे कि अनुष्का शंकर, राजा कुमारी, पूर्णा जगन्नाथन और मिंडी कॉलिंग। यह बेहद मजेदार रहा।”

इस तरह से सेलेब्रिटीज लॉकडाउन के दौरान भी वर्चुअली भरपूर जश्न मना रहे हैं और इसके लिए वे सोशल मीडिया का तहे दिल से शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Newsdesk

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

Leave a Comment