May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छिंदवाड़ा के वॉटर फॉल में फंसे 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

छिंदवाड़ा, 23 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के घोघरा वॉटर फॉल में पिकनिक मनाने आए महाराष्ट के दो परिवारों के 12 सदस्य मुसीबत में फंस गए थे। अचानक पानी का स्तर बढ़ने पर यह लोग पानी से घिर गए। लगभग आठ घंटे चले राहत और बचाव कार्य के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर जिले के पिपलानारायणवार क्षेत्र के घोघरा वॉटर फॉल में पिकनिक मनाने दो परिवार महाराष्ट के नागपुर से यहां पहुॅचे। सभी मौज मस्ती में थे, मगर अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। सभी 12 सदस्य पानी से घिर गए। चीख-पुकार मच गई। उसके बाद प्रशासन ने राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा।

बताया गया है कि राहत और बचाव कार्य में लगे गोताखोरों ने पहले चार लोगों को सुरक्षित निकाला, फिर अंधेरा बढ़ने पर रौशनी का इंतजाम किया गया और देर रात को शेष आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी का सौसर के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

अन्य ख़बरें

बरगी क्रूज हादसा: डैम से मिला बच्चे का शव, मृतकों की संख्या बढ़ी, दो बच्चों समेत 3 अब भी लापता

Newsdesk

सत्य प्रकाश पब्लिक सर्कल में लिटरेचर फेस्ट: छात्रों का उत्साह चरम पर

Newsdesk

**ग्राम पंचायत सुआखेडा में भ्रष्टाचार का बोलबाला: राष्ट्रीय पर्व के नाम पर सरकारी खजाने में बड़ी सेंध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading