28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल में भाजपा विधायक तृणमूल में शामिल

कोलकाता, 30 अगस्त (आईएएनएस)| मुकुल रॉय के बाद एक और भाजपा विधायक पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यहां सोमवार को एक समारोह में बांकुरा जिले के बिष्णुपुर से भाजपा विधायक तन्मय घोष ने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के समक्ष तृणमूल का झंडा थाम लिया और भाजपा पर ‘प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त’ होने का आरोप लगाया।

घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच अराजकता फैलाने का भी प्रयास कर रही है, जिस कारण वह सत्ताधारी पार्टी में फिर से शामिल हो गए।

उन्होंने कहा, “मैं सभी से पश्चिम बंगाल के कल्याण के लिए तृणमूल में शामिल होने का आग्रह करता हूं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ मजबूत करने की जरूरत है।”

घोष राज्य में मार्च में हुए विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले, वह बांकुरा के बिष्णुपुर शहर के तृणमूल युवा अध्यक्ष और स्थानीय नागरिक निकाय के पार्षद भी थे।

वहीं, शिक्षा मंत्री बसु ने कहा, “हम भाजपा से राजनीतिक रूप से लड़ेंगे। यह पश्चिम बंगाल के लोगों को छोटा करने की भी कोशिश कर रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कई नेता तृणमूल के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अपील करते हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।”

बसु ने यह भी कहा, “जब ममता बनर्जी त्रिपुरा में कदम रखेंगी, तो सुनामी आ जाएगी। उस राज्य के भाजपा नेता इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा के नेतृत्व में त्रिपुरा भय की घाटी में तब्दील हो गया है।”

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा के घाट हुए जगमग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Newsdesk

स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading