November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनुष्का ने कोहली का हास्यास्पद डायनासोर वीडियो साझा किया

Anushka shares hilarious ‘dinosaur’ Kohli video on Instagram.

मुंबई, 20 मई | बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की एक हास्यास्पद वीडियो इंस्टाग्राम पर बुधवार को साझा किया है।

वीडियो में विराट डायनासोर की नकल करते हुए देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से कोहली अपने परिवार के साथ मुंबई में वक्त बिता रहे हैं।

हालिया वीडियो में कोहली पूरे घर में डायनासोर की तरह चलते नजर आ रहे हैं साथ ही वैसी आवाज भी निकाल रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, “मैंने खुले में घूमते एक डायनासोर को देखा है।”

परिस्थिति सामान्य होने पर कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व करेंगे। हालांकि कोविड-19 के प्रकोप के कारण टूर्नामेंट को बीसीसीआई ने स्थगित कर दिया है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment