29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुजरात में तेज बारिश का कहर, समुद्र में डूब गए कई बोट, 10 मछुआरे लापता

सोमनाथ ,02 दिसंबर (आरएनएस)। गुजरात में तेज बारिश और हवाओं के कारण कम से कम 10-12 बोट समुद्र में डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी है कि कि इस हादसे के बाद से 10 मछुआरे गायब हैं। कल से ही खराब हो रहे मौसम को देखते हुए हवामान विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी थी। यहां प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि लापता मछुआरों की तलाश की जा रही है।

महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में बुधवार से बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ मछुआरों के लिए पांच दिन की चेतावनी जारी की गई है। अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मुंबई, इसके उपनगरीय इलाकों और उत्तरी और मध्य महाराष्ट्र तथा गुजरात के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दो दिसंबर तक बारिश का यह दौर जारी रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख जयंत सरकार ने बताया कि पालघर, ठाणे, रायगढ़, मुंबई, नासिक, धुले, नंदुरबार में भी बुधवार को बारिश हुई।

नवंबर-दिसंबर में महाराष्ट्र में सामान्य तौर पर बारिश नहीं होती है लेकिन, दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बनी चक्रवाती हवाओं की वजह से बारिश हुई है। आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख सती देवी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क से भूमध्यसागरीय क्षेत्र में एक चक्रवाती प्रवाह उत्पन्न होता है।
इस वजह से उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी होती है। उन्होंने कहा कि इन दो मौसमी प्रणालियों के कारण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। बारिश दो दिसंबर को भी जारी रहने का अनुमान है।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading