25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में शिवकाशी के निकट आतिशबाजी यूनिट में विस्फोट में पांच की मौत, दस झुलसे

चेन्नई, 1 जनवरी (आईएएनएस)| तमिलनाडु में शिवकाशी के निकट पुडुपाट्टी में शनिवार सुबह एक आतिशबाजी यूनिट में विस्फोट होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गए और दस गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस यूनिट का मलिक यही का रहने वाला मुरूगन था और रसायन मिश्रण इकाई में विस्फोट होने के बाद यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर जाकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

शिवकाशी दमकल केन्द्र के अधिकारी केपी बालामुरूगन ने बताया कि अब तक मलबे से तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं तथा अन्य की तलाश की जा रही है। दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई और दस अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भयानक थी कि शिवकाशी और वाथारिाईरूप्पु से दमकलों की 20 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया था। नाथामपट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading