35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चीन के स्वनिर्मित विमान सी919 के आर्डरों की संख्या 815 तक पहुंची

News from CRI (May 27th).

बीजिंग, 28 मई | एनपीसी के प्रतिनिधि, सी 919 यात्री विमान के जनरल डिजाइनर वू क्वांगह्वेई ने एनपीसी व सीपीपीसीसी के दौरान कहा कि वर्तमान में सी 919 का अध्ययन व निर्माण योजनानुसार चल रहा है। अब तक कंपनी ने छंगतू एयरलाइन, थ्येनचाओ एयरलाइन और च्यांगशी एयरलाइन आदि ग्राहकों को 25 एआरजे21 विमानों को सौंप दिया है। तीन एयरलाइंस ने क्रमश: 50 वायु मार्ग खोल दिये हैं। नौगम्य शहरों की संख्या 50 तक पहुंच गयी है। और 8.3 लाख यात्रियों की सेवा दी गयी।

वू क्वांगह्वेई ने कहा कि गत वर्ष छह सी919 विमान उड़ान परीक्षण के काम में व्यस्त थे। शांगहाई, शीआन, तुंगइंग, नानछांग आदि क्षेत्रों में छह विमानों का उड़ान परीक्षण सुचारु रूप से चल रहा है। वर्तमान में देश विदेश में इस विमान के उपयोगकर्ता 28 तक पहुंच चुके हैं, और ऑर्डर की संख्या 815 तक हो गयी है।

उन के अलावा वू क्वांगह्वेई ने यह भी कहा है कि अब सीआर929 विमान का जनरल तकनीक प्रस्ताव बुनियादी तौर पर निश्चित किया गया है। साथ ही इस का आरंभिक डिजाइन कार्य भी शुरू हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

ग्रीस के एथेंस में शास्त्रीय अध्ययन की दूसरी विश्व कांग्रेस का उद्घाटन

Newsdesk

मई 2026 में चीन की सीपीआई में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि

Newsdesk

ओमान तट के पास जहाज पर हमले की भारत ने की निंदा, 21 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, तीन अब भी लापता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading